सप्ताह में कारोबार के तीसरे दिन सेंसेक्स 622 अंक और निफ्टी 187 पॉइंट ऊपर बंद हुआ, HDFC के शेयर में 5.61% की उछाल
- बीएसई 2.06% ऊपर 30,818 अंकों पर बंद
- निफ्टी 2.11% ऊपर 9,066 अंकों पर रहा
दैनिक भास्कर
May 20, 2020, 04:15 PM IST
मुंबई. सप्ताह में आज बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 36.58 अंक नीचे और निफ्टी 10.05 पॉइंट ऊपर खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के शुरुआती मिनट के दौरान ही सेंसेक्स में बढ़त आ गई। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 682.14 अंक तक और निफ्टी 214.70 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 622.44 अंक या 2.06% ऊपर 30,818.61 पर और निफ्टी 187.45 पॉइंट या 2.11% ऊपर 9,066.55 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 167.19 अंक ऊपर 30,196.17 पर और निफ्टी 55.85 पॉइंट ऊपर 8,879.10 पर बंद हुआ था।
बीएसई बैंकेक्स के इन शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
HDFC बैंक | 3.19 % |
कोटक बैंक | 2.88 % |
सिटी यूनियन बैंक | 2.64 % |
फेडरल बैंक | 2.36 % |
RBL बैंक | 2.32 % |
एक्सिस बैंक | 2.31 % |
ICICI बैंक | 1.90 % |
बीएसई पर करीब 41 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को भारतीय बाजारों के साथ कई देशों के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 390.51 अंक नीचे 24,206.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.54 फीसदी गिरावट के साथ 49.72 अंक नीचे 9,185.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 30.97 पॉइंट नीचे 2,922.94 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 10.59 अंक नीचे 2,887.98 पर बंद हुआ। इधर इटली और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन जर्मनी के बाजार में बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,06,475 हो गई है। इनमें 60,858 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 42,309 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,302 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,986,332 हो चुकी है। इनमें 324,910 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 93,533 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल:सेंसेक्स 622.44 अंक ऊपर 30,818.61 पर और निफ्टी 187.45 पॉइंट ऊपर 9,066.55 पर बंद हुआ।
03:10 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 में गिरावट है; महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.22% बढ़त है।


02:17 PM बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

12:54 PM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 22 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 8 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

11:46 AM आज निफ्टी 10.05 अंक ऊपर खुला। अभी ये 80.30 पॉइंट ऊपर 8,959.40 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.9% की बढ़त है।

10:22 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो में शामिल 16 में से 8 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 8 में गिरावट है।

09:46 AM बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स में शामिल 6 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; भारती इन्फ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:34 AM बीएसई सेंसेक्स के 23 सेक्टर में से अभी 22 में बढ़त है, सिर्फ आईटी सेक्टर में गिरावट है।

09:31 AM बीएसई सेंसेक्स के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त है।

09:24 AM सेंसेक्स 300.09 अंक ऊपर 30,496.26 पर और निफ्टी 83.35 पॉइंट ऊपर 8,962.45 पर कारोबार कर रहा है।
09:23 AM बीएसई सेंसेक्स 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 30,359.11 पर और निफ्टी 54.25 पॉइंट ऊपर 8,933.35 पर कारोबार कर रहा है।
दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में रही गिरावट
