लक्ष्मण, हरभजन, कैफ और सुशील कुमार समेत कई हस्तियों ने योग किया, सहवाग ने लिखा- थोड़ा वक्त भले लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा

- हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया हीर के साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर की
- टेबल-टेनिस प्लेयर मोनिका बत्रा ने कहा- योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के बारे में है
दैनिक भास्कर
Jun 21, 2020, 02:02 PM IST
आज छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और टेबल-टेनिस प्लेयर मोनिका बत्रा समेत खेल जगत की हस्तियों ने भी योग किया। सभी ने अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। इस साल की योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्थ, योगा फ्रॉम होम’ रखी गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक प्रकार से एकजुटता का दिन है। उन्होंने कहा कि योग से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हरभजन ने परिवार के साथ योग किया
सहवाग ने योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘‘थोड़ा वक्त भले लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा।’’ वहीं, हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया हीर के साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर की। गीता ने एक वीडियो शेयर किया।
Thoda waqt bhale lagega, but Yoga Se Hi Hoga !#InternationalYogaDay pic.twitter.com/g3Yc2Z7NyC
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 21, 2020
Yoga is life 🙏 @Geeta_Basra @yogrishiramdev @PypAyurved @Ach_Balkrishna pic.twitter.com/D5BZG5Vbil
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 21, 2020
Yoga is life.. ❤️ #HappyYogaDay @harbhajan_singh pic.twitter.com/1D6s3aMlKu
— Geeta Basra (@Geeta_Basra) June 21, 2020
खुद का ख्याल रखने से मुझे प्यार: कैफ
मोहम्मद कैफ ने भी योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, खुद का ख्याल रखने से मुझे प्यार है। वहीं, श्रेयस अय्यर ने पेट डॉग के साथ योग करते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन लिखा- अपने पार्टनर इन क्राइम के साथ योग और म्यूजिक डे सेलिब्रेट करते हुए।
Fall in love with taking care of yourself. Mind. Body. Spirit#InternationalYogaDay pic.twitter.com/UkkXGX5wTv
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 21, 2020
Celebrating yoga and music day with my partner in crime, who has her own style of meditation 🧘♂️🐶 #Internationalyogaday2020 #WorldMusicDay2020 pic.twitter.com/HjS2p5Hmjo
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) June 21, 2020
हर काम ध्यान के साथ करें, योग जैसा ही लगेगा: लक्ष्मण
लक्ष्मण ने कहा- योग मैट से परे होता है। कुछ भी आप ध्यान के साथ करते हैं, तो आपको लगेगा कि योग कर रहे हैं। इनके अलावा टेबल-टेनिस स्टार मोनिका ने कहा- योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के बारे में है।
Yoga happens beyond the Mat. Anything you do with attention to what you feel is doing Yoga. #InternationalYogaDay pic.twitter.com/Y0vqI17RcK
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) June 21, 2020
Yoga is about balancing your mind, body and soul so that you can live a healthy and peaceful life. It is a journey of continuous improvement. Wishing you all a Happy International Yoga Day. #Internationalyogaday2020 @KirenRijiju @narendramodi @FitIndiaOff @moayush pic.twitter.com/6rMpJdvcAc
— Manika Batra (@manikabatra_TT) June 21, 2020
योगस्थः कुरु कर्माणि संग त्यक्त्वा धनंजय। सिद्धयसिद्धयोः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ॥ Be steadfast in yoga, O Arjuna. Perform your duty and abandon all attachment to success or failure. Such evenness of mind is called yoga. #internationalyogaday #internationalyogaday2020 pic.twitter.com/XOmsDXp57I
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) June 21, 2020
Yoga is a heritage of India but the whole world has embraced it as #InternationalYogaDay on 21st June by UN declaration under the leadership of PM @narendramodi ji. It’s more relevant during #COVID19. A warm reetings to everyone on #Internationalyogaday2020 pic.twitter.com/JwRINzyjcp
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 21, 2020
Yoga is like life.. Its a balance of holding on and letting go.. Happy Yoga Day.. 🙏🙏 pic.twitter.com/XXfEJAIPlz
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) June 21, 2020