बीएसई 249 अंक और निफ्टी 58 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 131 अंक ऊपर बंद हुआ था
- मंगलवार को बीएसई 519 अंक ऊपर 35,430 पर और निफ्टी 159 पॉइंट ऊपर 10,471 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.74 फीसदी बढ़त के साथ 74 अंक ऊपर 10,131 पर बंद हुआ था
दैनिक भास्कर
Jun 24, 2020, 10:20 AM IST
मुंबई. बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 249.31 अंक ऊपर और निफ्टी 58.25 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 104.41 अंक ऊपर और निफ्टी 36.75 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 553.28 अंक तक और निफ्टी 167.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 519.11 अंक ऊपर 35,430.43 पर और निफ्टी 159.80 पॉइंट ऊपर 10,471.00 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल ऑटो कंपनियों के शेयर में बढ़त
कंपनी | बढ़त (%) |
हीरो मोटोकॉर्प | 3.72 % |
कमिंस इंडिया | 3.70 % |
टाटा मोटर्स | 2.40 % |
बजाज ऑटो | 2.09 % |
TVS मोटर | 1.52 % |
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 131.14 अंक ऊपर 26,156.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.74 फीसदी बढ़त के साथ 74.89 अंक ऊपर 10,131.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.43 फीसदी बढ़त के साथ 13.43 पॉइंट ऊपर 3,131.29 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 4.55 अंक ऊपर 2,975.17 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,56,122 हो गई है। इनमें 1,82,985 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,58,599 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,483 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,353,735 हो चुकी है। इनमें 479,805 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 123,473 हो चुकी है।

10:20 AM बीएसई 254.75 अंक ऊपर 35,685.18 पर और निफ्टी 77.50 पॉइंट ऊपर 10,548.50 पर कारोबार कर रहा है।
09:39 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।


09:33 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स: एशियन पेंट और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:27 AM बीएसई 30 में शामिल 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 9 में गिरावट है। एशियन पेंट के शेयर में ज्यादा बढ़त है।

09:25 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 20 में बढ़त और 3 में गिरावट है; सभी सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले थे।

09:23 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM बीएसई 184.72 अंक ऊपर 35,615.15 पर और निफ्टी 57.10 पॉइंट ऊपर 10,528.10 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
