पर्सनल लोन से बेहतर है एफडी पर लोन लेना, इससे कम ब्याज पर और आसानी से मिलता है कर्ज

- एफडी पर मिलने वाले ब्याज से 1-2 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा
- एफडी के वैल्यू का 90 फीसदी तक आप लोन ले सकते हैं
दैनिक भास्कर
Jun 28, 2020, 02:43 PM IST
नई दिल्ली. कोरोना क्राइसिस के कारण लोगों को पैसों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग पर्सनल लोन लेने का विचार बना रहे हैं। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं तो इससे बेहतर है कि अगर आपके पास कोई फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) उस पर लोन लें। इस पर आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन मिलना। कई बैंक ऐसे हैं जो एफडी पर 6 फीसदी से भी कम ब्याज पर लोन दे रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक एफडी होने पर कितने एफडी से कितने ज्यादा ब्याज पर लोन दे रहा है।
कितना देना होगा ब्याज?
अगर आप एफडी पर लोन लेते हैं तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से 1-2 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा। जैसे मान लीजिए की आपकी एफडी पर 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो आपको 6 फीसदी ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
कितना मिलेगा लोन?
एफडी की वैल्यू का 90 फीसदी तक आप लोन ले सकते हैं। मान लीजिए आपकी एफडी की कीमत 1.5 लाख रुपए है तो आपको 1 लाख 35 हजार रुपए लोन मिल सकता है।
कैसे मिलेगा लोन?
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई सहित कई बैंक इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी देते हैं। हालांकि ऑनलाइन अप्लाय करने पर ज्यादा लोन नहीं मिलता। इसके अलावा आप बैंक जाकर भी लोन ले सकते हैं।
यहां जानें कौन-सा बैंक किस ब्याज दर पर दे रहा लोन
बैंक | लोन की ब्याज दर (%) | न्यूनतम लोन (रुपए) | अधिकतम लोन |
भारतीय स्टेट बैंक | एफडी रेट + 1% |
ऑनलाइन : 25000 ब्रांच पर : कोई सीमा नहीं |
एफडी के 90% तक |
पंजाब नेशनल बैंक | एफडी रेट + 1% |
ऑनलाइन : 25000 ब्रांच पर : कोई सीमा नहीं |
एफडी के 95% तक |
एक्सिस बैंक | एफडी रेट + 2% | 25000 | एफडी के 85% तक |
एचडीएफसी बैंक | एफडी रेट + 2% | 25000 | एफडी के 90% तक |
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स |
एफडी रेट + 1% |
कोई सीमा नहीं |
एफडी के 95% तक |
फेडरल बैंक | एफडी रेट + 2% | कोई सीमा नहीं | एफडी के 90% तक |
इंडियन बैंक |
एफडी रेट + 2% | कोई सीमा नहीं | एफडी के 90% तक |
बंधन बैंक | एफडी रेट + 1.5-2% |
कोई सीमा नहीं |
एफडी के 90% तक |